फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कालोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

फोटो नंबर-19
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। डीएवी कालोनी की कच्ची सड़क को पक्का करने का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ। कालोनी की सड़क कच्ची होने के कारण कालोनी के लोगों को बरसात के दिनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

कॉलोनी की सड़क को बनवाने के लिए लोकसेवा मंच के प्रधान ओमप्रकाश मुटरेजा व संस्था के अन्य सदस्य पिछले कई महीने से प्रयास कर रहे थे। कॉलोनी के लोगों की समस्या को देखते हुए हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इस नई बनने वाली सड़क को डीएवी स्कूल वाली सड़क से जोड़ा जाए। जिससे पांच कॉलोनी के लोग लाभान्वित होंगे। इनमें मुंजाल कॉलोनी, भट्ट कॉलोनी, जेडी कॉलोनी, कृष्ण गर्ग काका कॉलोनी, डीएवी कॉलोनी के लोगों को लाभ मिलेगा। यहां तक बनी सड़क का लाभ इन कॉलोनियों को नहीं मिल रहा है। इसी सड़क को डीएवी स्कूल वाली सड़क से जोड़ा जाए। कॉलोनी के निवासी रजत बजाज, धीरू मिढ्डा, संजय सरदाना, गोलू तनेजा, संजू पंसारी, बिल्लू झब्बर, जोगिन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, अतर सिंह मलिक, राजेन्द्र तनेजा, रविन्द्र तनेजा, अवतार सिंह तारी, संजय कंसल, डीएवी स्कूल की प्राचार्य स्नेह जिंदल ने विधायक से मांग की है कि इस सड़क को आगे बढ़ाया जाए। ताकि स्कूल आने वाले बच्चे व कॉलोनी के सभी लोग इसका लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें