तहसील कार्यालय में ऑपरेटरों की कमी, लोगों को नहीं मिल रही सुविधा
फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। तहसील कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटरों की भारी कमी है। जिससे लोगों को अपना कार्य करवाने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। जब से सरकार की स्कीम अंत्योदय सरल केंद्र की कार्यालय में स्थापना की गई है, तब से काम बढ़ गया है। साथ ही पर्याप्त स्टाफ न होने से जनता को अपने कार्य करवाने के लिए घंटों बैठना पड़ता है।
तहसील कार्यालय में कंप्यूटर व कार्य तो जरूर बढ़ा है, लेकिन ऑपरेटरों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। इस केंद्र के लिए ात कंप्यूटर ऑपरेटरों की जरूरत है और तहसील में चार ऑपरेटरों से ही काम चलाया जा रहा है। तहसील पहुंचे मनोज कुमार, सुशील कुमार बाकल, नरेश कुमार, राजा राम, दलेल सिंह, बखा सिंह, बलदेव सिंह, निशान सिंह, लखविंद्र व नीरज ने बताया कि सरकार ने सभी कार्यों को एक ही छत के नीचे करके कार्यों का सरलीकरण तो किया है, लेकिन काम न करने वाले कर्मचारियों की कमी के चलते लोगों को इंतजार करना पड़ता है। सरकार ऐसे केंद्रों में पर्याप्त कर्मचारियों का प्रबंध करें।
डीसी कैथल को लिखित में भी सूचित कर 3 तीन ओर ऑपरेटरों की डिमांड की हुई है। उनके आने से तहसील में हर विभाग का कार्य समुचित तरीके से होगा। अभी चार ऑपरेटर कड़ी मेहनत कर प्रतिदिन हर व्यक्ति के कार्य को निपटा रहे हैं।
सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार