फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद को मिली शक्तियों के माध्यम से करवाया जाएगा ग्रामीण विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद को मिली शक्तियों के माध्यम से करवाया जाएगा ग्रामीण विकास
विज्ञापन

परिषद चेयरपर्सन ने किया सीएम का आभार प्रकट
अब जिला परिषद ही बनवाएगी गांवों में कई विभागों की बिल्डिंग
पार्षदों को मिलीं हैं नई पॉवर
फोटो संख्या-37
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा जिला परिषद के कार्यक्षेत्र में किए गए इजाफे से जिला पार्षदों में उत्साह है। परिषद की चेयरपर्सन ने इस उपलब्धि के लिए सीएम का आभार जताया और कहा कि सरकार के नए निर्देशों के अनुसार शीघ्र ही अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ताकि जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे।
विदित रहे कि सरकार ने जिला परिषद के कार्यक्षेत्र में बढ़ौतरी करते हुए परिषद को आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, बस शेल्टर बनाए जाने, उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, डीआरडीए का सारा कार्य, स्कूलों के लिए भवन निमाण जैसे कार्य दे दिए हैं। इसके अलावा जिला परिषद के चेयरमैन परिषद की आय बढ़ाने के लिए भी योजनाएं बना सकते हैं। इन फैसलों से जिला परिषदों में काफी काम काज बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सही मायनें में पंचायती राज का लागू किया है। अभी तक जिला परिषदों को नाम मात्र के ही काम मिले हुए थे। लेकिन अब सरकार ने जो कार्यक्षेत्र बढ़ाया है। उससे जिला परिषद व जिला पार्षदों की उपयोगिता बढ़ेगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिक प्रभावी ढंग से जन सेवा की जा सकेगी। चेयरपर्सन प्रतिनिधि हरदीप आंधली ने बताया कि जिले में बीपीएल संबंधी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोडने व काटने में कुछ लोगों की परेशानी संबंधी जानकारी मिली थी। इसके लिए जिला परिषद के सीईओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की है। इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ जिला पार्षद इंद्र पाई भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें