फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत से सुबह 10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन नहीं जाएगी कुरुक्षेत्र, कैथल से करेगी वापिसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत से सुबह 10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन नहीं जाएगी कुरुक्षेत्र
विज्ञापन

कलायत। उत्तर रेलवे के डीआरएम द्वारा जारी सर्कुलेशन के अनुसार अगले 3 दिनों तक कलायत से करीब 10 बजे जींद से कुरुक्षेत्र तक जाने वाली यात्री ट्रेन कुरुक्षेत्र की बजाए कैथल तक ही चलेगी। स्टेशन मास्टर जयवीर दीक्षित ने बताया कि नरवाना से कुरुक्षेत्र के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य का बीच-बीच में निरीक्षण भी किया जाना होता है। इसी संबंध में डीआरएम द्वारा जारी पत्र के अनुसार आगामी 28 से 30 दिसंबर जींद से चलकर कुरुक्षेत्र जाने वाली वह यात्री गाड़ी जो कलायत से सुबह 10 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती है इस दौरान यह गाड़ी कुरुक्षेत्र न जाकर कैथल से ही वापिस हो जाएगी तथा जींद पहुंचेगी। यात्रियों को किसी भी परेशानी न हो इसके लिए उन्हें पूर्व में ही जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें