फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में हुई जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियांशु व दीपाली ने बनाई सबसे सुंदर चित्र
विज्ञापन

द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता
फोटो संख्या-19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के लगभग 700 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में बांटा गया। ग्रुप ए में तीसरी से पांचवीं तथा ग्रुप बी में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

ग्रुप ए में प्रियांशु प्रथम, खुशी द्वितीय व अंजली तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार ग्रुप बी में दीपाली प्रथम, कुशाल द्वितीय तथा प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों ग्रुपों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 5 हजार, 3 हजार व 2 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया तथा 10-10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कला विभाग से प्रो. गुरनाम व डॉ. पवन कुमार तथा आईजी कालेज की प्रो. आरती गर्ग को जज के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान आरसी गोयल मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। चेयरमैन प्रद्युमन सिंह व प्रधानाचार्य सपना सिंह ने छात्रों को मुख्यातिथि के साथ सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें