फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र का बराबर विकास करवा रही है सरकार: विधायक कुलवंत बाजीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
विज्ञापन

फोटो संख्या-17
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने विकास कार्यों को एक नई गति दी है। पूरे हरियाणा प्रदेश का एक समान विकास करवाया गया है। विधायक बुधवार को अपने कार्यालय पर जनसमस्याओं का निवारण करते हुए हरियाणा सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों के संबंध में बात कर रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के साथ-साथ अब खाकी कार्ड धारक (ओपीएच) परिवारों को भी गैस कनेक्शन दिए जाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत 1600 रुपये की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। शेष 633 रुपये की राशि उपभोक्ताओं को देनी होगी। इस अवसर पर सरपंच शुभशेर सिंह, हरदीप सिंह खराल, लाडी भाटिया, राजपाल, राजिन्द्र बाखली, सुरजीत कल्लर माजरा, कुलदीप सिंह, हरमेल सिंह, रविंद्र अरोड़ा, गगन कंबोज, हरमेल सिंह, नरेश चहल, कशमीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें