फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व भाजपा सरकारों ने नहीं की सुनवाई-बॉक्सर मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस व भाजपा सरकारों ने नहीं की सुनवाई-बॉक्सर मनोज
विज्ञापन

केंद्रीय खेल मंत्री के आभारी, जिन्होंने ओलंपिक की तैयारी के लिए चयनित खिलाड़ियों में किया चुनाव
फोटो संख्या-5
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ओलंपियन बॉक्सर अर्जुन आवार्डी मनोज कुमार ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार ने डीएसपी ना बनाकर उनके साथ भेदभाव किया। इसके बाद भाजपा सरकार द्वारा भी उन्हीं के समकक्ष उपलब्धि वाले खिलाड़ी को डीएसपी बना दिया गया और उनकी अनदेखी की। उनका सरकार से आग्रह है कि खिलाड़ियों का उपलब्धियों के आधार पर समान रुप से सम्मान होना चाहिए। कैथल के कोयल कॉम्पलेक्स में मीडिया से बातचीत में मनोज कुमार ने कहा कि वे केंद्रीय खेल मंत्री के आभारी हैं। जिन्होंने ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए उन्हें भी मौका दिया है और टारगेट होप ओलंपिक में उन्हें शामिल किया है। जिसके लिए सभी सुविधाओं के साथ-साथ इस बार 50 हजार रुपये की पॉकेट मनी भी स्वीकृति की है। 2014 में उन्हें अर्जुन आवार्ड मिला था। लेकिन प्रदेश सरकार ने भीम आवार्ड नहीं दिया। हरियाणा से होने के बावजूद उन्हें सरकार द्वारा घोषित ईनाम भी नहीं दिया गया। कारण बताया कि वह रेलवे से खेलता है। मनोज ने पहलवान साक्षी मलिक का उदाहरण देते हुए कहा कि साक्षी मलिक भी रेलवे की तरफ से खेलती है, लेकिन सरकार ने साक्षी को भीम अवार्ड, सभी सुविधाएं एवं नकद ईनाम की राशि दी है। सिर्फ उसके साथ यह भेदभाव क्यों है। प्रदेश की खेल नीति बनाते समय उन्हें बैठक में कुर्सी पर बैठाया गया, सुझाव मांगे गए, लेकिन पॉलिसी तो खेलमंत्री एवं आईएएस ने ही फाइनल की है, उनकी किसी सुझाव पर संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

डीपीई के शादी समारोह में पहुंचे बॉक्सर:-डीपीई शमशेर के शादी समारोह में पहुंच कर मनोज ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से बचने की अपील की। इस मौके पर राजेश बॉक्सिंग कोच, अशोक राजौंद, डीईओ शमशेर सिरोही, डीएसओ सतविंदर गिल, पूर्व डीएसओ जसवंत सिहं, ईश्वर ढांडा, बीईओ सुदर्शन शर्मा, रामेश्वर धारीवाल, बाल बैडमिटन प्रधान अशोक गोयल, महासचिव सुखबीर चहल, रणधीर राणा, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सतबीर, पारस, महिपाल रोहेड़ा, इंद्र सिंह पूर्व सरपंच नौच, कर्ण सिंह पाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें