फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा प्राचीन लिपियों ब्राह्मी व शारदा पर शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा प्राचीन लिपियों ब्राह्मी व शारदा पर शोध
विज्ञापन

- कंप्यूटर से जोड़कर दोनों लिपियों को किया जाएगा नए फॉन्ट के साथ विकसित, सी-डैक से चल रही है विश्वविद्यालय की बात
- दिसंबर माह से शुरू हो जाएंगे विश्वविद्यालय में योग, ज्योतिष, आयुर्वेद, कर्मकांड, पुरोहित्व व वास्तु सहित भाषा के कोर्स नया भवन बनने तक भवन की होगी वैकल्पिक व्यवस्था, विश्वविद्यालय के वीसी ने दी जानकारी
फोटो संख्या-39
नसीब सैनी
कैथल। मूंदड़ी में शुरू होने वाले संस्कृत विश्वविद्यालय में प्राचीन ब्राह्मी व शारदा पर शोध होगा। इसके लिए सी-डैक में बातचीत चल रही है। ताकि ऐसे सॉफ्टवेयर व फॉन्ट विकसित किए जा सकें, जो इन लिपियों को कंप्यूटर में लिखने में मदद कर सकें। साथ ही विश्वविद्यालय में आने वाले दिसंबर माह में ही कई कोर्सों के लिए कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर श्रेयांश द्विवेदी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में दी।
विज्ञापन

लुप्त होती जा रही हैं प्राचीन लिपि : हमारे देश में प्राचीन ब्राह्मी व शारदा जैसी कई लिपियां लुप्त होती जा रही हैं। जिन्हें सहेजने के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय में विशेष तौर पर काम होगा। इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह लेकर कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए अलग से फॉन्ट विकसित किए जाएंगे। ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो।
दिसंबर माह से कई कोर्सों में शुरू होंगे दाखिले : वीसी ने बताया कि उनका प्रयास है कि दिसंबर माह से विश्वविद्यालय में योग, आयुर्वेद, ज्योतिष, कर्मकांड, पुरोहित्व, वास्तु शास्त्र, भाषा व्याकरण, पत्रकारिता, नाट्य कला संबंधी कक्षाएं शुरू हो जाएं। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर फैसला हो गया है। यूजीसी से भी पत्राचार चल रहा है। जब तक मूंदड़ी में भवन नहीं बन जाता, तब तक ये कक्षाएं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किस भवन में चलाई जाएंगी। इसके लिए कई लोगों से बातचीत चल रही है।
अत्याधुनिक होगा विश्वविद्यालय में पठन-पाठन : विश्वविद्यालय में संस्कृत सहित विभिन्न कोर्सों को अत्याधुनिक ढंग से पढ़ाया जाएगा। यहां बीएमएस का कोर्स भी करवाया जाएगा। ताकि बच्चों को रोजगार संबंधी परेशानी न आए। विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को डिजिटल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव मूंदड़ी में बनाया जा संस्कृत विश्वविद्यालय : सीएम की घोषणा के अनुसार गांव मूंदड़ी में करीब 21 एकड़ में संस्कृत विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। जिसमें सबसे पहले वीसी की नियुक्ति हो चुकी है। शेष स्टाफ सदस्यों के लिए सरकार से शीघ्र मंजूरी मिलने वाली है। गांव मेें कुछ ओर जमीन के लिए बातचीत चल रही है। डीसी ने भी इसी सप्ताह यहां दौरा कर विश्वविद्यालय के इंट्री द्वार से लेकर तमाम निर्माण कार्यों पर चर्चा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें