फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर डीसी ने किया शहीदों को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर डीसी ने किया शहीदों को नमन
विज्ञापन

राजकीय विद्यालय में आयोजित कार्य क्रम में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित
फोटो संख्या-8 व 10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग, नगर परिषद तथा जिला सैनिक बोर्ड के सहयोग से हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी धर्मवीर सिंह ने कहा कि देश की स्वतंत्रता एवं सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का पूरा देश हमेशा ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी इन शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहे। उन्होंने सभी अमर शहीदों एवं उनके परिजनों को नमन करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि हरियाणा के वीर जवान देश की सीमाओं की रक्षा हेतू हमेशा तैयार रहते हैं।
डीसी धर्मवीर सिंह रविवार को कमेटी चौक स्थित । इससे पूर्व श्री धर्मवीर सिंह नगराधीश विजेंद्र हुड्डा व अन्य अधिकारियों के साथ विकास भारद्वाज शहीद समारक एवं कार्यक्रम स्थल पर अमर शहीद राव तुला राम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने समारोह में उपस्थित शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा शोर्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले भूतपूर्व सैनिकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती, लेकिन इनके परिजनों की सहायतार्थ सरकार द्वारा आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर इन शहीदों का पूरा मान-सम्मान किया जाता है। उन्होंने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि इस संग्राम में हरियाणा के अनेक राजाओं व वीरों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्घ स्वतंत्रता का विगुल बजाया था। रेवाड़ी के राजा राव तुला राम की पुण्यतिथि के उपलक्ष में हर वर्ष प्रदेश में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस मनाया जाता है।
डीसी ने हरसोला निवासी भरपाई देवी, कैलरम निवासी राधा देवी, राजौंद निवासी सावित्रि देवी, देवबन निवासी शांति देवी, तारागढ निवासी सरोज बाला, कक्योर माजरा निवासी लखविंद्र कौर, फ्रांसवाला निवासी भूरो देवी, किठाना निवासी चंद्रपति, भागल निवासी कृष्णा देवी, नरड़ निवासी फूला देवी एवं चावली देवी, पट्टी अफगान निवासी फूल्ली देवी, फतेहपुर निवासी सरबती देवी, भागल निवासी सुनहरी देवी, बंदराणा निवासी अनंत राम, बरसाना निवासी चमेल सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
जिला सैनिक बोर्ड के सचिव ग्रुप कमांडर अनिल कुमार बाली ने कहा कि हरियाणा में महाभारत से लेकर पानीपत की तीन लड़ाईयां लड़ी गई। हरियाणा के वीरों ने हमेशा देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया है।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा छात्रा विनीत द्वारा राव तुला राम की जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। विशाल ने देशभक्ति की रागिनी प्रस्तुत की तथा विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वच्छता पर नाटक की प्रस्तुति से लोगों को एक कदम स्वच्छता की ओर बढाने का संदेश दिया गया। एनसीसी अधिकारी पीपी सिंह के निर्देशानुसार विद्यालय की एनसीसी विंग द्वारा जितेंद्र पुरी के नेतृत्व में बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार छोटूराम, उपजिला शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह, विद्यालय की प्राचार्या बिमला सिरोही, सुरेश गुलशन, सुबेदार रामसिंह, नगरपरिषद के सचिव कुलदीप मलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किया शहीदों को याद
भगत सिंह के भतीजे पहुंचे कार्यक्रम में
फोटो नंबर-30
पूंडरी। क्षेत्रिय सांस्कृतिक सभा के तत्वाधान में जन्नत पैलेस में राव तुलाराम शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद ने भी विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह सिंधू ने भाग लिया व वशिष्ठ अतिथि के रूप में डीएसपी तरूण सैनी, कैप्टन गुरमेल सिंह, सूबेदार रविंद्र कौशिक, सरदार परविंद्र सिंह, राजेंद्र सैनी जिला परीक्षण अधिकारी कुरुक्षेत्र, मेवा राम प्रिंसिपल नवोदय स्कूल, सरदार विक्रमजीत सिंह गुरु नानक देव स्कूल एमडी व भीम सिंह सैनी ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगत सिंह के भतीजे ने शहीदों के चित्रों के सामने मोमबती जलाकर किया। हरियाणा के प्रसिद्ध लोकगायक वीरपाल खरकिया, सुषमा चौधरी, रेखा लांबा व हास्य कलाकार विकास राखी द्वारा देशभक्ति और शहीदों के चरित्र से संबंधित गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने और गाने पर ूमजबूर कर दिया। गायक वीरपाल खरकिया ने जब भगत सिंह को फांसी की सजा होती है और जेल में बंद था, उस समय के चरित्र को गीत के द्वारा प्रस्तुत किया। रेखा लांबा ने
विज्ञापन

बोस इसी साड़ी लादे रे, जिसकी चमक निराली।
गीत के माध्यम से साड़ी ऊपर सभी देश भगतों के नाम अंकित करने की बात कही। जिस पर दर्शक भी देशभक्ति में झूमने लगे। हास्य कलाकार विकास राखी ने अपने चुटकलों द्वारा दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। मुख्यातिथि भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह सिंधू ने भगत सिंह के जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से जूड़ी कुछ यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब भगत सिंह जेल में थे तो उनसे उनकी मां मिलने के लिए जाया करती थी। फांसी की सजा होने के बाद भी एक दिन भी उनके चेहरे पर सनक दिखाई नहीं दी। वे हमेशा कहते कि मां वे मरेंगे नहीं, बल्कि देश पर कुर्बान होकर अमर होंगे, वे पैदा ही देश के लिए हुए है। इस मौके पर सभा के सदस्य सञुरेश सबैनी ने घोषणा की कि वे हर वर्ष इसी प्रकार हरियाणवीं कलाकारों को बुलाकर इस प्रकार के आयोजन करवाते रहेंगे। इस मौके पर सभा सदस्य नफे सिंह, अजमेर गोलन, टोनी सेठ, लीलू पाई, महेंद्र सैनी व भारत विकास परिषद के शाखा प्रधान प्रभात गोयल, अशोक कुमार, हर्ष सेठी, दीपक, सतपाल चुघ, योगेश उप्पल, नरेंद्र गर्ग, देवेंद्र चीमा, अजीत सिंह, वीना सेठी व कविता सैनी भी मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें