नपा सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
फोटो नंबर-28
राजौंद। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने संजीव कुमार की अध्यक्षता में चार दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजीव ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर 21 से 25 सितंबर तक प्रतिदिन 12-12 घंटे भूख हड़ताल की जाएगी और 3 से 5 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जाएगी। ब्लाक प्रधान ने बताया कि 24 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को सरकार ने अब तक पूरा नही किया जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगे है कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा का समाप्त किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये किया जाए सहित कई अन्य मांगे है जिसे सरकार ने अभी तक पूरा नही किया। इस दौरान रोहताश, संदीप, सोनू, संजय कुमार, बीना, बबली, प्रेम, सूबे सिंह, अन्नु, सुरेश, बंटी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।