अंडर-19 क्रिकेट में जलवा दिखाएंगा देवीगढ़ का छोरा अशोक
लेफ्ट आर्म स्पिन से बड़े बड़े बैट्समैन नहीं टिक पाते अशोक के आगे
फोटो नंबर-09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव देवीगढ़ का छोरा अशोक संधू अब भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम में अपना जलवा दिखाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय गोयल ने बताया कि अशोक 14 सितंबर से होने वाली तीन देशों की क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा अफगानिस्तान व नेपाल की टीमें भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि पहले भी अशोक का चयन भारत की अंडर-19 टेस्ट टीम के लिए हुआ था। अशोक ने इंग्लैंड अंडर-19 की टीम के खिलाफ अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। उनकी इसी सराहनीय प्रदर्शन के बाद अब उनका चयन एक दिवसीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अशोक संधू पिछले एक महीने से बैंगलोर में चल रहे भारत की अंडर-19 टीम के कैंप का हिस्सा थे। वहां भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जिससे चयनकर्ता नजरअंदाज नहीं कर सके। अशोक की इस उपलब्धि पर उसके सभी साथी खिलाड़ी, कोच व अपने गांव ने सभी लोगों ने उसको बधाई दी।
मात्र चार वर्षाें में बनाया करियर : बता दें कि लेफ्ट आर्म स्पिनर अशोक एक मध्यम परिवार से संबंध रखता है उसके पिता एक वैटनरी डॉक्टर हैं। अशोक ने महज चार वर्षों में ही क्रिकेट में अपना करियर बना लिया है। सबसे पहले अशोक का चयन अंडर 16 में हरियाणा की टीम में हुआ। जिसमें उसने कई मैच नेशनल लेवल पर खेले। इसके बाद वे पिछले तीन सालों रणजी की प्रतियोगिताओं में खेल रहा है। पिछले वर्ष ही अशोक अंडर 19 की टेस्ट टीम में भी चयन हुआ था। अब वे अंडर 19 की वनडे की टीम में खेलेगा।