चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने एसपी से लगाई गुहार
कैथल। शहर के वार्ड 18 की पटेल नगर कॉलोनी में एक महीने से बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान कॉलोनी के लोग सोमवार को एसपी को शिकायत देने लघु सचिवालय में पहुंचे। एसपी ने कॉलोनी के लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूर्व नप चेयरपर्सन रामनिवास मित्तल व पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन सिंगला ने बताया कि वार्ड के ही पांच-युवकों का गिरोह सक्रिय है। युवक गलियों में घूमते रहते हैं। इस भी घर के बाहर ताला लगा होता है उसे ही निशाना बना लिया जाता है। एक महीने के अंतराल में ही तीन घरों से लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी की जा चुकी है। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सतीश कुमार, सुशील, साहिब सिंह व कृष्ण मौजूद थे।