कांग्रेसी नेता पर हमला करने वालों की नहीं हो रही गिरफ्तारी
- पृथ्वी सैनी ने लगाया राजनीतिक दबाव में गिरफ्तारी ना करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन में कांग्रेसी नेता पृथ्वी सैनी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने अभी भी कोई गिरफ्तारी नहीं की है। 24 जनवरी की शाम को सीवन में उन पर हमला हुआ था। वे अपने ठेके से नकदी लेकर बाहर निकला था। इसी बीच काफी संख्या में आए लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने उनकी शिकायत पर गांव पोलड़ के सरपंच प्रतिनिधि लाडी, अमृत, नवजोत सहित पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने महज केस दर्ज कर लिया। लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
पुलिस आरोपियों के साथ मिलीभगत करते हुए आरोपियों से बार-बार समझौता करवाने के लिए दबाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि उन पर हुए हमले के मामले में राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है। रात को और दिन में उनके घर के आस-पास अज्ञात व्यक्ति घूमते हैं। जिस कारण अभी भी हमले का डर बना हुआ है।पिछले दिनों समाज के लोग इस मामले में एसपी से मिले थे। उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। साथ ही चार से पांच दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पूंडरी से सैनी सभा के प्रधान रोशन लाल सैनी, कैथल से सुरेश कुमार, रामकुमार सजूमा, पूर्ण सिंह सीवन, बाबू राम कैथल, बलवंत सैनी, बहादुर सैनी, कैथल सैनी सभा के धर्मबीर सैनी ने कहा कि यदि इस मामले में राजनेताओं ने दबाव डाला तो उन्हें भी समाज के सामने नंगा किया जाएगा।