फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के रिश्तेदारी बता रहे तीन लोगों को पुलिस ने रोका, सुरक्षागार्ड की भी नहीं सुनीं पुलिस कर्मचारियों ने

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री के रिश्तेदार बता रहे तीन लोगों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन



कैथल। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित संत गुरु रविदास जयंती समारोह में मीडिया व वीआईपी प्रवेश द्वार को छोडक़र बैरिकेट्स के बीच में से समारोह स्थल पर जाने का प्रयास कर रहे एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने रोक दिया। ये तीनों खुद को कार्यक्रम के आयोजक परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार का रिश्तेदार बताते रहे। लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने दो टूक कह दिया कि नियम सभी के लिए एक है। इसलिए वे जांच के लिए लगाए गए मेटल डिटेक्टर से गुजर कर ही अंदर आ सकते हैं। जब उनकी नहीं सुनीं गई तो मंत्री के सिक्योरिटी गार्ड को भी बुलाया गया। उसने भी पुलिस कर्मचारियों से आग्रह किया। लेकिन ड्यूटी के पक्के पुलिस कर्मचारी नहीं मानें और कहा कि नियम सभी के लिए एक है। मजबूरन ये तीनों बादऱ् में मेटल डिटेक्टर वाले रास्ते से अंदर आए। बाद में पता चला कि इनमें यमुनानगर जिला परिषद चेयरपर्स रेनू बाला, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋषिपाल व अन्य शामिल थे। पूछने पर परिवहन मंत्री के साथ क्या रिश्तेदारी है, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई।

सुरक्षागार्ड की भी नहीं सुनीं पुलिस कर्मचारियों ने
फोटो संख्या-34
कहा-नियम सभी के लिए एक, बाद में सुरक्षा की जांच के बाद ही मिल सका प्रवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें