फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही मकान को तीन-तीन लोगों को बेचने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही मकान को तीन-तीन लोगों को बेचने का मामला
विज्ञापन

शहर पुलिस ने 20 लाख 25 हजार की धोखाधड़ी का तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक ही मकान को तीन लोगों को धोखे से बेचकर रजिस्टरी करवाने का मामला सामने आया है। आरोपी 20 लाख 25 हजार रुपये धोखाधड़ी कर शहर से फरार है। पुलिस ने शिकायत पर मकान की मालिक एक महिला व उसके लडक़े व लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लि है।
पुलिस को दी शिकायत में कुशल मोहल्ला निवासी अमन कीर्ति ने बताया कि 14 सिंतबर से लेकर 28 नवंबर के बीच सेठान मोहल्ला में एक मकान खरीदा था। यह मकान उसने सेठान मोहल्ला निवासी महिला सुनीता, उसके बेटे राजीव व बेटी कोमल से खरीदा था। उसको बाद में पता चला कि आरोपियों ने धोखे पहले की मकान को दूसरे को बेचा हुआ है। उसने आरोपियों को इस मकान के 20 लाख 25 हजार रुपये दिए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस अमन कीर्ति की शिकायत पर महिला सुनीता, उसके बेटे राजीव उसकी बेटी कोमल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले इस महिला ने कमलेश नाम की एक महिला व रमेश एएसआई को भी यह मकान बेचा हुआ है। महिला व उसका बेटा मकान बेचने के बाद से लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें