गोशालाओं को आर्थिक अनुदान दे सरकार : पवन
सीवन। गोशाला सेवा समिति के सदस्यों की एक बैठक इसके प्रधान नरेंद्र सैनी व उप-प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में गोशाला के प्रांगण में हुई। बैठक में गोशाला की आर्थिक स्थिति सहित अन्य चीजों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पवन शर्मा ने कहा कि सीवन गोशाला सहित जिला कैथल में लगभग 20 गोशालाएं हैं। लगभग सभी गोशालाएं घोर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है पर भाजपा सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। महंगाई के दौर में गोशालाओं का खर्चा अधिक व आय कम है। भाजपा सरकार के 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी गौशालाओं को जो भी सरकार से यदि आर्थिक सहायता मिली है तो वह आटे में नमक के बराबर है। जिससे गौ भक्तों में भाजपा सरकार के खिलाफ काफी रोष है। बैठक में प्रशांत आनंद, राजेश शर्मा, बिजेंद्र कोहली, रामरत्न सैनी, पाली सैनी, राजकुमार शर्मा, आदि उपस्थित रहे।