जनवादी महिला समिति ने की दुष्कर्म की घटना की निंदा
कैथल। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान शर्मिला पीलखन व जिला सचिव सावित्री ने कहा कि उकलाना में छह साल की बच्ची का घर से अपहरण किया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म करके निर्मम तरीके से हत्या क र दी गई। महिला समिति इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है।