चीका में भी हुआ पद्मावती फिल्म का विरोध
गुहला-चीका। देश भर में चल रहे संजय लीला भंसाली की फि ल्म पद्मावती के विरोध की ज्वाला मंगलवार को चीका में पहुंच गई और यहां के सैकड़ों युवाओं ने सडक़ों पर उतर कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया व फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शहीद ऊधम सिंह चौंक से प्रदर्शन करते हुए युवा तहसील कार्यालय तक पहुंचे और गुहला तहसीलदार जगदीश चंद्र को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने मांग की कि सरकार पद्मावती फि ल्म की रिलीज पर रोक लगाए। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे मोहन राणा, रवि ककहेड़ी, सचिन राणा व अमित राणा ने बताया कि हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली रहा है। अगर कोई इनके इतिहास के साथ छेड़छाड़ करेगा तो हिन्दु समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर भीम कसौर, लखा कसौर, नोदी चीका, हरविंद्र सिंह, बिट्टू गुज्जर, हर्ष बल, चिंटू भूना, हैप्पी राणा, अमित राणा सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
संजय भंसाली ने राजपूतों के इतिहास को गलत तरीके से दिखाया:
फोटो संख्या-46