फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल सरंक्षण के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल सरंक्षण के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

गांव हंसुमाजरा में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार की अगुवाई में गुहला खंड के गांव हंसु मजरा में ग्रामीण जल संरक्षण अभियान की शुरुआत हुई। जिसके तहत विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित करेगी। मौके पर ही पांच सौ रुपये की रसीद के साथ पानी का कनेक्शन मंजूर करेगी। दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी की बर्बादी को देखते हुए जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। जल मनुष्य को भगवान का दिया हुआ अमृत है और हमें इस अमृत रूपी पानी को का सदुपयोग करना चाहिए ना कि इसे नालियों में व्यर्थ बहाना चाहिए। उन्होंने गांव वासियों से जल संरक्षण अभियान में अपना सहयोग देने व पानी की बचत करने की अपील की। दीपक कुमार ने बताया कि कैथल जिले के 19 गांवों क्योड़क व खनौदा, पूंडरी खंड के रसीना, बरसाना, टयोंठा व सीरसल, ढांड खंड, राजौद खंड के बीर-बांगड़ा व नरवल, कलायत खंड के वजीर, जुलानी-खेडा व चौशाला, गुहला खंड के मंझेड़ी, भागल, खेडी-दाबन व हंसु-माजरा, सीवन खंड के कांगथली, सीवन व नागल में अभियान चल रहा है। अब तक 17501 घरों तक विभाग की टीम द्वारा जल संरक्षण का संदेश दिया जा चुका है। विभाग को 1429988 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। 269 असुरक्षित कनेक्शन काटे या ठीक करवाए गए हैं। 57 लीकेज ठीक करवाई गई है। वह 76 घरों में जहां पहले पानी कम गति से पहुंचता था, अब पानी पूरी गति से पहुंचने लगा है। इस मोके पर विभाग के बीआरसी रघवीर सिंह, गांव के सरपंच बूटा सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें