फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के भाव में महज 10 रुपये की बढ़ौतरी नाकाफी, सरकार ओर वृद्धि करे

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के भाव में महज 10 रुपये की बढ़ोत्तरी नाकाफी
विज्ञापन

किसान संघ की बैठक में उठाया गया मामला
गन्ने के रेट नहीं बढ़ाए तो दिया जाएगा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल के प्रांगण में गन्ना संघर्ष समिति व भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष गुल्तान सिंह नैन की अध्यक्षता में गन्ने के भाव को लेकर बैठक हुई। किसानों ने गन्ने के भाव को लेकर गुलतान सिंह के नेतृत्व में कोआपरेटिव शुगर मिल कैथल को ज्ञापन दिया था। हरियाणा सरकार नहे गन्ने का भाव केवल 10 रुपये ही बढ़ाया है। जबकि सभी वस्तुओं में मजदूरी के भाव में बढ़ोतरी हुई है। गन्ने के भाव में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए। हरियाणा के सभी किसान संगठनों की मांग है कि इस गन्ना सीजन में किसान को गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिले। सरकार से मांग है की गन्ना पिराई शुरू होने से पहले गन्ने का भाव 410 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करें। अगर हरियाणा सरकार इस निर्णय में देरी करती है तो भारतीय किसान संघ व गन्ना संघर्ष समिति 3 नवंबर को कैथल शुगर मिल के सामने धरना देगी। इस मौके पर दीपक वालिया, अरुण वालिया, पालाराम क्योडक, विक्रम क्योडक़, महिंद्र फतेहपुर, सत्यवान फतेहपुर, प्रदीप नरड़, महावीर धौंस, ऋषि नेम, कुलदीप नंबरदार, रामदिया नंबरदार, मियां राम, राजेश बलवंती, कुशल पाल धाैंस, राजमल, कृष्ण चेयरमैन नैना, सुखविंदर फतेहपुर, लाजपत महिमा, मगर सिंह, अजमेर सिंह बलवंती, बलराज नरड, होशियार नरड, भूलन बलवंती, गौरव नैन किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें