फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं तोता नहीं जो दूसरे के कहने पर बोलूंगा: सांसद सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैं तोता नहीं जो दूसरे के कहने पर बोलूंगा: सांसद सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने शनिवार को गांव काकौत के काली माता के मंदिर में जनसभा की। इस दरम्यान केंद्र की भाजपा और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर जमकर जुबानी हमले किए। विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर लोगों को बरगला कर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया तो इशारों में कहा कि आज देश के हालात ऐसे की डीसी रेट पर भी काम नहीं मिल रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किया कि दस साल मुख्यमंत्री रहे तो क्या किया। सांसद सैनी के गांव काकौत में जनसभा के दौरान एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक महीने पहले गांव काकौत के पड़ोसी गांव सेरधा में कुछ शरारती तत्वों की ओर से सांसद सैनी की सभा के आयोजन स्थल पर टेंट उखाड़ दिया गया था। तनातनी बढ़ने से पुलिस ने सांसद सैनी को जनसभा को संबोधित करने से रोक दिया था। इधर, शनिवार को सांसद सैनी गांव के मंदिर में पहुंचे यहां लोकतंत्र के महत्व पर चर्चा की। कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया और आरक्षण विवाद को कांग्रेस सरकार की देन बताया। सैनी ने कहा कि देश की आजादी के 70 सालों में ज्यादातर समय कांग्रेस ने शासन किया है, इस दरम्यान देशहित में न सोचकर अपने स्वार्थ के लिए लोगों को बांटकर वोट बैंक की राजनीति की है। सैनी ने भारत-पाकिस्तान के विभाजन के लिए भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा कि, हुड्डा ने जाट समाज को आरक्षण के लिए अपने समाज के लोगों को रेलवे ट्रैक पर बैठा दिए ताकि उनकी वोट बैंक की राजनीति बनी रहे। सवाल किया कि, भूपेंद्र सिह हुड्डा किसानों, मजदूरों की समस्याओं की बात करते हैं मगर दस साल सीएम रहे तो क्या किया। अपनी सरकार पर भी सवाल उठाए कहा कि, आज देश में ऐसे हालात हैं कि हम डीसी रेट पर भी नौकरी नहीं दे पा रहे हैं। सांसद ने कहा कि वे किसी के तोता नहीं हैं जो किसी के कहने पर ही बोलेंगे। इस मौके पर राजीव राणा, श्याम मांडी, अनिल सैनी, दरबारा सीवन, देव राणा पाडला,राकेश राणा, सतपाल, रिंकू गुज्जर, राजेश, रामनिवास सेरधा सहित अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें डीएसपी जो्िरगद्र, तहसीलदार राकेश सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें