फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहर ने बलबेहड़ा को 3 अंकों से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहर ने बलबेहड़ा को 3 अंकों से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा
विज्ञापन

कैथल। गांव सांच में आयोजित हरियाणा ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में अहर ने बलबेहड़ा को 17-14 अंकों से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया। देर रात तक चली टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सनेहड़ी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला व अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन ने भाग लिया और विजेता टीम को पुरस्कार दकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में इससे पहले खेले गए कड़े मुकाबलों में धनौरी ने झांडली को 2 अंक से, बस्तली ने सौंगल को 4 अंकों से, कराना ने सांच बी को 2 अंक से, हथलाना ने छात्र को 4 अंक से व सओरसल ने सौंगल को 2 अंक से हराया। कबड्डी देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों दर्शक आए हुए थे। चेयरमैन गुरदयाल सनहेड़ी ने कहा कि आज पूरे देश में हरियाणा के कबड्डी प्लेयर अपना लोहा मनवा रहे है। उन्होंने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए 1.51 लाख रुपये दिए। प्रधान शशी मैहला ने बाहर से आए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी वर्ष भी गांव में ही कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 2.51 लाख रुपये रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें