आपसी सहमती से निपटाया सड़क निर्माण का मामला
कैथल। पूंडरी हुडा रिहायशी कालोनी में बनी 2 एसोसिएशन की वजह से पिछले काफी दिनों से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण का कार्य भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन ने आपसी सहमती से दोबारा फिर शुरू करवाया। दो एसोसिएशन में से एक गुट सीमेंट की ब्लाकों की सड़क बनवाना चाहता था, जबकि दूसरे गुट ने इसका विरोध करते हुए इसकी शिकायत सीएम विंडो, डीसी व नगरपालिका सचिव को करके काम रुकवा दिया था। वे लोग पहले की लुक की तरह सड़क बनवाना चाहते थे, जिसको लेकर के दोनों एसोसिएशन में खूब वाद-विवाद चला। गोलन ने कहा कि सेक्टर निवासी बाकी सड़कें जैसी चाहेंगे ब्लॉक या लुक की बनवा दी जाएंगी। उन्होंने मौके पर मौजूद नगरपालिका के जेई को निर्देश दिए कि जो भी सड़क बनाई जाए उसके लेवल व पानी निकासी का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं नगरपालिका के जेई भंवर सिंह राणा ने कहा कि सड़क में लगाई जाने वाली हर सामग्री को पूरी जांच परख करके इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मौके पर हुड्डा एसोसिएशन के एक गुट के प्रधान संदीप गर्ग, कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान अशोक बंसल, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन विनोद बंसल, कीमत बंसल पार्षद, देवीदयाल गर्ग, रिंकू बंसल, तरूण बिट्टू गुप्ता, भूषण सिंगला फरल, रमेश गोलन पूर्व पार्षद, अनिल वालिया मौजूद रहे।