फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षित गर्ग बने सर्वसम्मति से अग्रवाल युवा सभा के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षित गर्ग बने अग्रवाल युवा सभा के प्रधान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अग्रवाल युवा सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक मेन बाजार अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में प्रधान रामकुमार बंसल ने युवा सभा का एक वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर अपने पद से त्याग पत्र दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सभा की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए मुकेश जैन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसमें सभा के प्रधान पद के लिए बैठक में 6 दावेदारों ने अपनी ताल ठोकी, जिनमें प्रमुख रूप से दीक्षित गर्ग, लविश मित्तल, सुनील जिंदल, रोहन मित्तल, मनोज सिंगला व संजीव सिंगला शामिल रहे। इसके बाद लविश मित्तल, सुनील जिंदल व रोहन मित्तल ने दीक्षित गर्ग का तथा संजीव सिंगला ने मनोज सिंगला का अग्रवाल समाज के हित में समर्थन करते हुए अपना नाम वापस ले लिया। मैदान में दो उम्मीदवार प्रधान पद के लिए रह गए, जिनमें दीक्षित गर्ग व मनोज सिंगला शामिल थे। इसके पश्चात सभी दावेदारों ने एक कागज पर हस्ताक्षर कर बैठक में मौजूद समाज के लोगों को पत्र सौंपा, जो बैठक में प्रधान पद को लेकर फैसला होगा, वह मंजूर होगा। सारे घटनाक्रम के बाद प्रधान चुनने को लेकर 6 सदस्यों की कमेटी गठित की गई, जिनमें मुकेश जैन, रामकुमार बंसल, अश्वनी शोरेवाला, नवनीत गोयल, प्रयाग राज बालू व मनोज बंसल शामिल थे। करीब 2 घंटे चली बैठक में काफी विचार-विमर्श करने के बाद 6 सदस्यों की गठित कमेटी ने रविवार रात सर्वसम्मति से फैसला सुनाया, जिसमें दीक्षित गर्ग को अग्रवाल युवा सभा कैथल का प्रधान व मनोज सिंगला को चेयरमैन के पद से नवाजा गया। मौके पर ही राहुल खुरानिया को सभा की वित्त कमेटी का चेयरमैन बनाया गया तथा बाकी कार्यकारिणी के गठन का अधिकार प्रधान दीक्षित गर्ग को सौंप दिया गया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान दीक्षित गर्ग व चेयरमैन मनोज सिंगला का समाज के लोगों द्वारा फूलों की माला डालकर भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रधान दीक्षित गर्ग ने समाज के लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, पूर्व प्रधान रामनिवास किच्छानिया, वीरभान जैन, सुरेश गर्ग नौच, प्रवीण जैन, रमेश बंसल टाटी, नीरज गर्ग, गौरव मित्तल पाड़ला, विवेक गुप्ता, दीपक गर्ग, सुभाष बंसल, अनिल गर्ग, नतिश गुप्ता, विकास गर्ग, गोल्डी, राजीव जैन, रघुबीर, जॉनी मित्तल, रमेश गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें