फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने नकारे भ्रष्टाचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के ही कुछ लोग करना चाहते हैं छवि खराब : हजवाना
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने नकारे भ्रष्टाचार के आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि पार्टी के ही कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करना चाहते हैं, जिसके लिए वे ओच्छे हथकंडे अपना रहे हैं। पूंडरी में मीडिया से बातचीत में हजवाना ने राजौंद नगर पार्षद द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई दी।
उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार लगभग एक वर्ष पहले पार्टी समर्थित पार्षद गुड्डी राणा को चेयरपर्सन बनाया गया था, जिसके बाद पार्टी की ही एक पार्षद ने उनपर पैसे के लेन देने का आरोप लगाया है। ये उनकी बढ़ती लोकप्रियता और राजनीति को बदनाम करने का षड्यंत्र है। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी घटिया स्तर की राजनीति नहीं की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने आरोप लगाने वाली पार्षद अनुराधा राणा व मंडलाध्यक्ष को 2 बार पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी का भी जवाब नहीं आया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को भी इस बात से अवगत करवा दिया गया है, शीघ्र ही इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। हजवाना ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने का जो षड़यंत्र रचा गया है, वे उसके खिलाफ कानूनी राय भी ले रहे हैं और उसके बाद वे मानहानि का दावा भी डालेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, विनोद बंसल, देवीदयाल बरसाना, सतीश हजवाना, सेवा सिंह खारा, कृष्ण पिलनी, प्रदीप राणा, सत्यवान ढुल, मनोज, रणधीर भाणा आदि ने भी सुभाष हजवाना पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत व बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन

पार्टी कर रही है जांच : विदित रहे कि हजवाना के खिलाफ शिकायत के बाद भाजपा नेता पूर्व विधायक भाई लीला राम, अरुण सर्राफ, कमेलश ढांडा व अशोक ढांड द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें