फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से 90 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका में कपड़े की दुकान से चोर 50 हजार रुपये व 12 सूट और कैथल में दुकान से 40 हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में चीका निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अगस्त को शाम करीब चार बजे चार औरतें उसकी दुकान में आई। ये अज्ञात औरतें उसकी दुकान से 12 सूट और 50 हजार रुपये नकदी चुराकर ले गई। चुराई गई संपत्ति की कुल कीमत 52 हजार रुपये है। एचसी हरविंद्र मामले की जांच कर रहे हैं। दूसरे मामले में सर्राफा बाजार निवासी रमेश मदान ने सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि 25 अगस्त को अज्ञात आरोपी ताला तोड़कर उसकी दुकान में घुस गए और 40 हजार रुपये नकदी और एक मोबाइल चुराकर ले गए। एएसआई गुरदान सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें