कैथल। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 90 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। जिला रोजगार अधिकारी ममता ने बताया कि हर महीने इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए किया जाता है। मेले के दौरान 100 इच्छुक प्रार्थियों ने नौकरियों के लिए पंजीकरण करवाया व 90 प्रार्थियों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। संवाद