फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 8.50 लाख रुपये हड़पे

Wed, 24 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल में एक युवती को अमेरिका भेजने के नाम पर एक आरोपी ने उससे साढ़े आठ लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती को विदेश भेजने का झांसा दिया, लेकिन रुपये लेने के बाद न तो वीजा लगवाया और न ही दी गई राशि वापस की।

युवती के परिजनों ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रेलवे स्टेशन रोड, कैथल निवासी पूनम ने शिकायत में बताया कि वह घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं और अपनी बेटी को विदेश भेजना चाहती थीं। इसके लिए उसने मानस गांव निवासी सुरेश से संपर्क किया, जो उसी घर में किराए पर रहता है। सुरेश ने उसे बताया कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन


शिकयात में बताया गया है कि सुरेश ने चानसी को अमेरिका भेजने का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देते हुए पूनम से 30 लाख रुपये का खर्च बताया। इसके बाद पूनम ने अपने गहने गिरवी रखकर आरोपी को साढ़े छह लाख रुपये और दो फरवरी 2024 को दो लाख रुपये नकद दिए। उसे आश्वासन मिला कि चार महीने के भीतर चानसी को अमेरिका भेज दिया जाएगा लेकिन बाद में न तो उसकी बेटी को विदेश भेजा गया और न ही रुपये वापस किए गए।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें