कैथल। माजरी गांव में चोर करीब 85 पंचायती लाइटें चोरी कर ले गए। इसके अलावा गांव में लगे दो सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और छह रोड सेफ्टी शीशों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव के सरपंच सतनाम सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि उसने गांव में करीब 400 स्ट्रीट लाइटें लगवाई थी और करीब 26 रोड सेफ्टी शीशे लगवाए थे। 20 सीसीटीवी कैमरे गांव की सुविधा के लिए लगवाए थे। उसने 29 अप्रैल को चैक किया तो पाया कि गांव में लगी हुई करीब 85 लाइटें नहीं मिली। वे अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली हैं। दो कैमरे व छह रोड सेफ्टी शीशों को अज्ञात आरोपियों ने तोड़ दिया है। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।