फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांपन खेड़ी में मेडिकल कॉलेज का 83% कार्य पूरा

Wed, 18 Mar 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सांपन खेड़ी गांव में निर्माणाधीन भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज का 83 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मंगलवार को उपायुक्त अपराजिता ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 935 करोड़ रुपये की लागत से इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। इसे जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले अस्पताल परिसर का दौरा किया, जहां सात मंजिला भवन में जमीनी तल सहित प्रत्येक मंजिल पर तैयार किए जा रहे चिकित्सीय कक्षों, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी नक्शे के माध्यम से ली। इसके बाद उन्होंने शैक्षणिक ब्लॉक, छात्रावास और रेजिडेंट डॉक्टरों के आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डिंग प्लान का बारीकी से अवलोकन किया। संवाद



मेडिकल कॉलेज के शुरू होने के बाद कैथल सहित आसपास के जिलों के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। वर्तमान में गंभीर मरीजों को इलाज के लिए चंडीगढ़, रोहतक पीजीआई और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े संस्थानों में रेफर करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। नए मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से इस समस्या में काफी हद तक कमी आएगी।
विज्ञापन




बॉक्स

530 बेड का अस्पताल, 100 एमबीबीएस सीटें

करीब 20 एकड़ भूमि पर कैथल-करनाल रोड स्थित सांपन खेड़ी गांव में बन रहे इस मेडिकल कॉलेज में 530 बिस्तरों वाला आधुनिक बहुमंजिला अस्पताल तैयार किया जा रहा है। भवन में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर सहित कई मंजिलें होंगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। परीक्षा हॉल सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।



छात्रों और स्टाफ के लिए आधुनिक सुविधाएं

परियोजना के तहत छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। इनमें लड़कों के लिए 350 और लड़कियों के लिए 250 क्षमता के छात्रावास शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों तथा क्लास-1 व क्लास-2 अधिकारियों के लिए आवासीय ब्लॉक भी तैयार किए जा रहे हैं। मेडिकल उपकरण, फर्नीचर, बाहरी विकास कार्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी परियोजना में शामिल हैं।



वर्जन

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 935 करोड़ रुपये की लागत से यह कॉलेज बनाया जा रहा है और कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसे जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज के लिए निदेशक की नियुक्ति भी कर दी गई है। कॉलेज के शुरू होने के बाद कैथल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


-अपराजिता, उपायुक्त, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें