फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद गर्ग बने जिला टेक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला टेक्स पे्रक्टिशनर एसोसिएशन की वार्षिक चुनावी बैठक होटल मन्नत में हुई। बैठक में प्रधान पद के दो नामों पर चर्चा हुई जिनमें अशोक गोयल एडवोकेट और विनोद गर्ग सीए के नाम शामिल थे। अशोक गोयल ने विनोद गर्ग के समर्थन में अपना नाम वापिस ले लिया और इस प्रकार विनोद गर्ग को सर्व सम्मति से एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया गया। गर्ग को अपनी कार्यकारिणी का चुनाव करने का अधिकारी दिया गया है। अपने चुनाव के बाद विनोद गर्ग ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने उनमें जो विश्वास दिखाया है उसके लिए वे उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और एसोसिएशन के हित में काम करेंगे। इस अवार पर एडवोकेट प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र आहूजा, अतुल गर्ग, जय प्रकाश जिंदल, जितेन्द्र भटनागर, नीरज गुप्ता, अरुण गुप्ता, अशोक आर्य, संजय सिंगला, पवन शर्मा, जितेश दुआ, राजीव गोयल, अनिल बतरा, नरेन्द्र गुप्ता, साहिल गोयल, कविश ग्रोवर, राकेश गर्ग, विशु बंसल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें