फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के मैं भी चौकीदार कैंपेन देश की हर क्षेत्र में सुरक्षा का अभियान बताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के मैं भी चौकीदार कैंपेन देश की हर क्षेत्र में सुरक्षा का अभियान : सीएम
विज्ञापन

कहा- पीएम की तरह हर व्यक्ति जहां भी है, जिस हालत में है, देश की सुरक्षा एक चौकीदार की तरह से करे
मीडिया से बातचीत में बोले सीएम, हरियाणा में 10 कमल के फूल खिलाकर पीएम की झोली में डालेगी हरियाणा की जनता
सुरजेवाला पर भी साधा निशाना, कहा- पप्पू का साथ देने वाले ऐसे दो-चार सलाहकार और हो जाएं तो प्रदेश के लिए अच्छा रहेगा
फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पीएम के मैं भी चौकीदार कैंपेन को देश की सुरक्षा का अभियान बताते हुए कहा कि यह कैंपेन एक संकल्प है। देश के हर व्यक्ति का। जो जहां है, वहीं रहकर देश की सुरक्षा के लिए संकल्प लें कि वे देश का नुकसान नहीं होने देंगे। कैथल में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कैलाश भगत के आवास पर मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि देश की सीमाओं पर जवान रक्षा कर रहे हैं। पुलवामा जैसी घटना के बाद पूरा देश आक्रोशित था। जिसके बाद एयर स्ट्राइक की गई।
पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार ने सेना को खुली छूट दी। जिसका विश्व के सभी देशों ने समर्थन किया। इस कैंपेन का उद्देश्य है कि देश के हितों पर कोई डाका न डाले। लोकसभा चुनाव में भाजपा के मुद्दों पर सीएम ने कहा कि हरियाणा में सरकार बनने के बाद पंचायत चुनाव, 5 नगर निगमों व हाल ही में जींद के चुनाव में जीत हासिल की है। कैथल में कांग्रेस के लगातार तीन बार जीत पर सीएम ने कहा कि एक स्थायी रजिस्ट्रेशन होता है, एक अस्थायी। यहां के विधायक जींद में अस्थायी रजिस्ट्रेशन के लिए गए थे। वहां की जनता ने नकार दिया। तो अब कैथल में स्थायी रजिस्ट्रेशन भी नकारा जा चुका है। ऐसा विधायक है, जिसने 5 साल में विधानसभा में एक भी सवाल नहीं उठाया। सीएम ने निशाना साधा कि यदि पप्पू के ऐसे तीन-चार और सलाहकार हो जाएं तो प्रदेश के लिए अच्छा रहेगा। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के किए हुए काम के बल पर सभी 10 कमल के फूल जीतकर पीएम व भाजपा की झोली में डालेंगे। सरकार की नीतियों से जनता का भाजपा में विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर सीएम ने कहा कि यह पार्टी का पार्लियामेंटरी बोर्ड तय करेगा, कि कौन कहां से उम्मीदवार होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, अमरनाथ भगत, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्याम सुंदर बंसल, एनएचएम सदस्य डा. अशोक गर्ग, अशोक भारती, राणा बंसल, पूर्व विधायक भाई लीला राम, राव सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां
अमृत पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। जिसमें आयुष्मान भारत, किसानों की पेंशन सहित प्रदेश सरकार की नौकरियों में पारदर्शिता के लिए सीएम को भारत का सबसे लोकप्रिय सीएम बताया। जिस पर सीएम ने अपने भाषण में भी जिक्र किया।

भाई सुरेश गर्ग नौच की बनियान वाले भाई... बैठ ज्या : सीएम ने भीड़ में खड़े दो-तीन कार्यकर्ताओं के नाम लेकर बुलाया और कहा कि पीछे होकर आराम से बैठ जाएं। उन्होंने एक युवक की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाई सुरेश गर्ग नौच की बनियान वाले भाई बैठ ज्या.। इस बात पर सभी की हंसी का ठहाका लगा।

गोवा के सीएम को याद किया : सीएम ने अपने भाषण में गोवा के सीएम मनोहर परिकर को याद करते हुए कहा कि यह देश के लिए बड़ा नुकसान है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कर्ण सिंह रानौलिया, चेयरमैन राजपाल तंवर, अरुण सर्राफ, सुरेश गर्ग नौच, कमलेश ढांडा, प्रवीण प्रजापति, प्रयागराज बालू, विक्की शर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा सुखविंद्र कौर, हरदीप आंधली, रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन मुकेश अग्रवाल, रणधीर गोलन, सुभाष हजवाना, मनीष कठवाड़, बूटा सिंह, मुकेश अग्रवाल, नरेंद्र जिंदल, रमनदीप कौर, ज्योति सैनी, सुरेंद्र ढुल, सतीश सिरटा, गुरजंट सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
राइस मिलर्स एसोसिएशन ने सौंपा एफसीआई द्वारा जगह न देने को लेकर ज्ञापन : कैलाश भगत के आवास पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा की अगुवाई में मिलर्स ने सीएम को ज्ञापन दिया कि जिले में पिछले एक माह से एफसीआई द्वारा मिलर्स को चावल लगाने के लिए जगह नहीं दी जा रही। जिस कारण वे चावल नहीं दे पा रहे हैं। जहां भी उपलब्ध जगह है, वहां एफसीआई द्वारा जगह उपलब्ध करवाई जाए। ताकि 31 मार्च तक मिलर्स अधिक से अधिक चावल दे सकें।
नई मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने थामा भाजपा का दामन : नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल, पूर्व विधायक अमर सिंह ढांडे के पुत्र नरेश ढांडे व इनेलो से पूर्व एमसी डॉ. प्रवीण शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम ने तीनों को पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन

युवकों ने लगाए सीएम जिंदाबाद के नारे : जब सीएम भाषण दे रहे थे तो कई युवक उनके जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सीएम ने कहा कि आपकी कोई समस्या होगी तो युवकों ने एक आवेदन पत्र लहरा दिया। इस पर सीएम ने कहा कि आपकी सुनूंगा। शायद इसी कारण ज्यादा नारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें