एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सीएमओ ने जिन कर्मचारियों ने सात दिन तक हड़ताल में भाग लिया, उन्हें किया गया है बर्खाश्त
तीन कर्मचारी पहुंचे थे ज्वाईन करने, विभागीय आदेश ना होने के कारण नहीं करवाया ज्वाईन
फोटो नंबर 17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल ग्यारहवें दिन भी जारी रही। जिसकी अध्यक्षता प्रधान हरदीप सिंह ने की। वहीं विभाग का कहना है कि जिन 105 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, उन सभी को सात दिन का समय पूरा होने पर बर्खाश्त कर दिया गया है।
ग्यारहवें दिन सुबह सभी हड़ताली कर्मचारियों ने पुलवामा हमले के मामले में कड़ी निंदा की। सभी ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। इस धरने में एबुलेंस स्टाफ, ऑफिस स्टाफ, आयुष विभाग, आरबीएसके ने भाग लिया। सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि अगर सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की जायज मांगे नहीं मागें मानी तो आंदोलन का और तेज किया जाएगा। जयप्रकाश शास्त्री ने बताया कि अगर कोई सांसद या विधायक अगर एक दिन भी पद रहे तो उसको पूरी जिंदगी भर के लिए पेंशन लागू हो जाती है। लेकिन अगर कोई कर्मचारी अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मजबूरीवश हड़ताल करता हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीसी सतबीर सिंह कुंडू को सौंपा। इस मौरे पर सुषमा देवी प्रधान आशा वर्कर्स यूनियन, नरेश कुमार कलायत ब्लॉक प्रधान, विमल, सुरेश उचाना, राजकुमार मौजूद रहे।
सीएमओ डा. सुरेंद्र नैन ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार 105 कर्मचारी हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। जिन कर्मचारियों को लगातार 7 दिन हो गए गैर हाजिरी के, वे बर्खाश्त हो गए हैं। तीन कर्मचारी ज्वाईन करने के लिए आए थे, विभागीय निर्देश ना होने के कारण ज्वाईन नहीं करवाया गया।