फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग लगने से जली फसल की मुआवजे की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग लगने से जली फसल की मुआवजे की मांग की
विज्ञापन

कैथल। गांव प्यौदा के किसानों ने शॉर्ट सर्किट से जलकर बर्बाद हुई गेहूं फसल का मुआवजा की मांग की है। अपनी मांग को लेकर मंगलवार को गांव प्यौदा के किसान डीसी धर्मबीर सिंह से मिले। कृष्ण, महिपाल, ज्ञानी, ओमप्रकाश, कृष्ण, राममेहर, चांदी ने बताया कि उनकी कृषि भूमि 220 केवी पावर हाउस तितरम नजदीक स्थित है। पिछली साल बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से 85 एकड़ गेंहू की फसल जल गई थी। गेंहू की फसल जलने पर सरकार व बिजली विभाग द्वारा कोई मुआवजा किसानों नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अब उनका गुजारा मुश्किल से हो रहा है। यदि सरकार व विभाग द्वारा प्रति एकड़ चालीस हजार रुपये मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। डीसी धर्मबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्दी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें