फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की समस्या पर डीसी बुलाएंगे अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की समस्या पर डीसी बुलाएंगे अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

कहा-प्रयास किया जाएगा कि बसों के लिए न हों लोग परेशान
शहर में पेयजलापूर्ती के लिए फिर दिए डीसी ने पानी के सेंपल लेकर जांच के आदेश
फोटो संख्या-5
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जिले में बसों की समस्या पर कहा कि वे अधिकारियों की अलग से बैठक बुलाएंगे और पता लगाया जाएगा कि किस तरह से इस समस्या को खत्म किया जा सकता है। डीसी सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में मासिक प्रैस कान्फे्रंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कब्जे हटाने के लिए नगर परिषद द्वारा पुलिस विभाग के साथ मिलकर हर सप्ताह विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को बाजारों में आने-जाने की सुविधा हो।
एसपी वसीम अकरम, एडीसी सतबीर सिंह कुंडु तथा एसडीएम कमलप्रीत कौर भी इस अवसर पर मौजूद थीं। सभी अधिकारियों ने जिला वासियों को नव वर्ष 2019 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष हर व्यञ्चित के जीवन में नई खुशियां व समृद्धि लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा मजबूत हो। डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में बाजारों व सडक़ों पर किए गए अवैध कब्जे हटवाएं। इसी सप्ताह के अंत तक भारी वाहनों के शहर में सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक प्रवेश पर पाबंदी लगाने के बोर्ड भी निर्धारित स्थलों पर लगवाएं जाएं।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे के सामने खड़ी होने वाली यात्री बसों के कारण पैदा होने वाली जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे विभाग द्वारा सप्लाई किए जा रहे पीने के पानी के विभिन्न स्थलों से दोबारा सेंपल लेकर जांच करवाएं और यह सुनिश्चित करें कि लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो।
एसपी वसीम अकरम ने कहा कि पुलिस द्वारा जिला में नशा खोरी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। शहर में ऑटो चालकों की मनमर्जी पर भी अंकुश लगाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सीएम के आदेशानुसार ऑपरेशन श्रीमान चलाएगी। पुलिस कर्मचारी लोगों को भाई साहब या श्रीमान कहकर संबोधित करेंगे। एडीसी सतबीर सिंह कुंडु ने कहा कि बीपीएल सर्वे के बारे में अभी तक प्रदेश सरकार से कोई हिदायतों प्राप्त नहीं हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त धनराशि सरकार से प्राप्त होते ही लाभार्थियों को वितरित कर दी जाएगी।
बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने बताया कि बिजली बिल निपटान योजना के तहत जिला में बकाया बिल माफी योजना में 73 हजार 511 उपभोक्ताओं में से 56 हजार 264 उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है। सरकार के आदेशानुसार ट्यूबवैल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। सोलर का विकल्प भी किसान चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर से गुजरने वाली हाई वोलटेज तारों को शिफ्ट करने बारे भी विभाग द्वारा संभावित रूट तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता देवीलाल ने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं व महाग्राम योजना के तहत प्राप्त धनराशि का 47 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है। उप सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़ व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें