फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेपेटाइटिस-सी का नहीं मिला ईलाज, लोग भडक़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हेपेटाइटिस-सी का नहीं मिला इलाज, लोग भड़के, अस्पताल का मुख्य द्वार को बंद करके किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बाद में सुरक्षा कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर खुलवाया द्वार
फोटो संख्या-43
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला अस्पताल में हेपेटाइटस-सी का इलाज न मिलने के कारण गुस्साए मरीजों ने जमकर रोष प्रकट किया। मरीजों ने अस्पताल के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। काफी देर बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर गेट खुलवाया।
विज्ञापन

मरीजों ने बताया कि यहां सुबह से खड़े हैं। लेकिन डॉक्टर नहीं आ रहे। उन्हें हर रोज काफी दिक्कत होती है। वे कई दिनों तक चिकित्सक के न मिलने से परेशान हैं। मरीज आते हैं और चक्कर काट कर चले जाते हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं करता। जिसके चलते आज उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। बाद में सभी मरीज एकत्रित होकर अस्पताल के प्रवेश द्वार पर पहुंचे और प्रवेश द्वार को बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे मरीजों व उनके साथ आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हंगामे की सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मचारी पहुंचे और मरीजों को समझा-बुझाकर ओपीडी में भेजा। जहां डॉक्टर एक बजे आया। तब जाकर मरीजों को राहत की सांस मिली।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डा. सुरेंद्र नैन ने कहा कि डॉक्टर किसी दूसरी जगह व्यस्त थे। मामले की जानकारी मिल गई थी। बाद में डॉक्टर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें