फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या स्कूल के सामने ना डाले कोई कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या स्कूल के सामने ना डाले कोई कचरा
विज्ञापन

ठीकरी पहरा दे रही है पटेल बाजार एसोसिएशन
कई सालों से डाला जा रहा था कचरा, स्कूल की लड़कियों सहित बाजार व आस-पास के रिहायशी इलाके के लोग थेपरेशान
बैनर पर लिखा-स्वच्छ रहेगा भारत तभी तो स्वस्थ रहेगा भारत
फोटो संख्या-43 व 44
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन के निकट सालों से बनाए गए डंपिंग प्वाईंट से कचरा हटाकर दुकानदार यहां कोई कचरा ना डाल दे, इसके लिए ठीकरी पहरा दे रहे हैं। कचरा डालने वाली जगह की साफ-सफाई करते हुए दुकानदारों ने अनूठी पहल की और वहां पर बकायदा टेंट लगाकर बैठे हैं। साथ ही यहां कचरा डंपिंग प्वाईंट ना हो, इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया हुआ है। दुकानदारों ने बैनर भी लगाया हुआ है। जिस पर लिखा है कि स्वच्छ रहेगा भारत, तभी तो स्वस्थ होगा भारत।
दुकानदार राकेश जिंदल, बिट्टू, रोहित गोयल, निशान सिंह, गिरीश गर्ग, अश्वनी, विनोद, सोनू, सुनील, डा. ओम, योगेश, गौरव सहित अन्य ने कहा कि यहां राजकीय स्कूल के सामने कचरा डंपिंग प्वाईंट बनाया हुआ था। जिस कारण हर समय यहां गंदगी फैली रहती थी। स्कूल की बेटियों को तो परेशानी होती है थी, साथ में उन्हें भी काफी दिक्कत हो रही थी। जिस कारण इस डंपिंग प्वाईंट को यहां से हटाने की मांग को लेकर पटेल बाजार, सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार सहित आस-पास के मोहल्ला वासियों का समर्थन मिला। सभी ने एकजुट होकर यहां सफाई अभियान चलाया। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप, पार्षद विनोद सोनी ने भी सराहनीय सहयोग किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि यहां से कचरा साफ हो गया। लेकिन दोबारा यहां कचरा ना डाला जाए, इसके लिए ठीकरी पहरा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा दिन दी जा रही है ड्यूटी:-दुकानदारों ने बताया कि यहां कचरे वाली जगह पर टेंट में पूरा दिन ड्यूटी दी जा रही है। सुबह किसी की, दोपहर को किसी की व शाम को किसी ओर की ड्यूटी होती है। ताकि यहां कोई कचरा ना डाल सके। यह अभियान कई दिनों तक जारी रहेगा। स्कूल की छात्राओं ने भी इस अभियान की प्रशंसा की है। डीसी ने भी यहां दौरा किया था। छात्राओं सहित लोगों ने डीसी को भी यह डंपिंग प्वाईंट दिखाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें