फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अभियान चला 105 वाहनों के चालान कर 20 बुलेट की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
105 वाहनों के चालान, 20 बुलेट की जब्त
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने बुधवार को 105 हल्के व दुपहिया वाहनों के चालान किए। इनमें से 20 वाहन जब्त किए गए। जब्त किए गये वाहनों में पटाखे की आवाज निकालने वाली 10 बुलेट शामिल है। पीआरओ ने बताया कि ये सभी बाइक ट्रैफिक पुलिस ने कब्जे में ली है। थाना यातायात प्रबंधक इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुधवार को 59 चालान किए गये, जिनमें से ड्राइविंग के समय तीन चालक मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे थे। एसपी ने थाना प्रबंधक यातायात सहित सभी एसएचओ को कड़े आदेश जारी किए हैं, कि पटाखे की आवाज निकालने वाली बाइक, दुपहिया वाहन पर तिहरी सवारी, हेल्मेट विहीन, डंकन ड्राइव, बगैर सीट बेल्ट बांधे हल्के वाहन चालक तथा रजिस्ट्रेशन नंबर विहीन मोटरसाइकिल चालकों तथा अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने पर किसी भी प्रकार की रियायत न बरतते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें