फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई छत के आश्वासन पर गिरा दिए पुराने घर, अब धर्मशाला में रहने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई छत के आश्वासन पर गिरा दिए पुराने घर, अब धर्मशाला में रहने को मजबूर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना का हाल : तीन महीनों से दर्जनों परिवार धर्मशाला व किराए के मकानों में रहने को मजबूर
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नई छत मिलने की उम्मीद में लोगों ने अपने पुराने घर भी गिरा दिए। लेकिन नई छत तो मिली नहीं और पुरानी का भी आसरा गया। बेबस परिवार अब धर्मशालाओं व किराए के मकानों में बसर करने को मजबूर हो रहे हैं।
विदित रहे नगर पालिका ने पिछले साल शहर में एक सर्वे करवाकर पचास परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाने का पात्र माना था। इस योजना के तहत हर परिवार को 2 लाख 50 हजार की रकम नया घर बनाने के लिए दी जानी थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के सुपरवाइजर प्रकाश सिंह ने स्वयं पात्र लोगों एक पत्र सौंपा था जिसमें बताया गया था कि उनकी सहायता राशि मंजूर हो चुकी है। जिसकी एक लाख रुपये की पहली किस्त जल्द ही भेज दी जाएगी। वार्ड नंबर चार का दौरा करने पर ऐसे कई परिवारों ने अपना दुखड़ा सुनाया जिन्होंने नगरपालिका कर्मचारियों के आश्वासन पर अपने पुराने कच्चे मकान गिरा दिए थे और रहने के लिए यहां वहां आश्रय तलाश किया था। पिछले तीन महीनों से कश्यप धर्मशाला में परिवार सहित आश्रय लिए रह रही वार्ड नंबर चार की महिला गुरदेई व गुरमेलो ने बताया कि शर्त के मुताबिक उन्होंने मकान की नीवें भर नगरपालिका को सूचना दे दी थी। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद उन्हें सहायता राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई। गुरदेई ने बताया कि वह परिवार के बारह सदस्यों के साथ धर्मशाला में रह रही है। अब तो धर्मशाला वाले भी इसे खाली करने का तकाजा करने लगे हैं, ऐसे में वह बच्चों को लेकर कहां जाए।
विज्ञापन

इसी प्रकार से मेसर देवी विधवा गुरनाम सिंह, रामकली, संतोष रानी, ऊषा रानी, प्रेमो, सुनेहरी, कृष्णा ने भी नए घर के सपने देखते हुए नपा कर्मचारियों के आश्वासन पर अपने कच्चे मकान गिरा दिए थे। ये सभी परिवार तभी से किराए के मकानों में रह रहे है।
प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत जिन भी लोगों को मकान बनाने के लिए राशि मंजूर की गई थी, उन्हें लगभग तीन महीने पत्र जारी कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद कागजी कार्रवाई में कुछ समय लग गया। जिसके चलते पैसे मिलने में देरी हुई है। पात्र लोगों को नक्शा पास करवा नगरपालिका में जमा करवाना है। जैसे ही नक्शे जमा करवा दिए जाएंगे, वैसे ही पात्र व्यक्ति के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रकाश सिंह, सुपरवाइजर प्रधानमंत्री आवास योजना गुहला चीका।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशी को जारी करने के संबंध में सचिव व दूसरे अधिकारियों पहले ही पत्र जारी किया जा चुका है। कुछ परिवारों में साझी जगह होने व दूसरी कई औपचारिकताएं पूरी करने में समय लगा है। अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है और अगले ही सप्ताह पात्र लोगों को पहली किस्त मिल जाएगी।
अमनदीप कौर, चेयरपर्सन नगरपालिका चीका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें