फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1121 धान में 100 रुपये क्विंटल की हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
1121 धान में 100 रुपये क्विंटल की हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

फोटो नंबर-09
पूंडरी। अनाज मंडी में शनिवार को 1121 धान की बोली करवाई गई। जिसके कारण मंडी में 1121 के धान में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी रही। मंडी में बोली पर धान 3250 रुपये से लेकर 3581 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में लगभग 3 हजार बोरी 1121 धान की आवक थी। 1121 धान एक्सपोर्ट के प्रतिनिधियों द्वारा खरीद किया गया। नई अनाज मंडी में हर ढेरी की बोली करवाई गई। 1121 की अधिकतर ढेरियों की क्वालिटी डाउन होने से अपेक्षाकृत मीडियम धान शुक्रवार की अपेक्षा 100 रुपये प्रति क्विंटल तक तेज रहा। हलका धान किसी भाव में नहीं बिका या फिर कोई भाव ही नहीं रखा गया। अच्छे धान की अधिक ग्राहकी थी। क्षेत्र में बासमती धान भी पीली पड़नी शुरू हो चुकी है और अगले हफ्ते तक मंडी में बासमती धान की आवक शुरू हो जायेगी। मार्केट कमेटी के सचिव चरणदास ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन 1121, 1509 व बासमती धान की बोली करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें