स्केचिंग ऑन द स्पॉट व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
एमडीएन का गौतम रहा ऑन द स्पॉट स्केचिंग में प्रथम
फोटो संख्या-23 व 24
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन में शनिवार को स्केचिंग ऑन द स्पॉट एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया है, जिनमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शनिवार को हुई स्केचिंग के द्वितीय समूह में एमडीएन कलायत के गौतम प्रथम, हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की हिमांशी द्वितीय तथा एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत के मनदेव तृतीय स्थान पर रहे। तृतीय समूह में एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत के दुष्यंत प्रथम, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल के प्रतीक द्वितीय एवं अरविंद तृतीय स्थान पर रहे। जबकि एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल की अंशिका को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। चतुर्थ समूह में जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम के रमन प्रथम, आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग के प्रिंस द्वितीय, आईजी पब्लिक स्कूल कैथल के मोहित वर्मा के तृतीय एवं ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल की इशिका वर्मा को सांत्वना पुरस्कार हेतु चुना गया। प्रश्नोत्तरी के द्वितीय समूह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई के अमन व गौरव प्रथम, जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल की स्मृति व मोहित द्वितीय, माइल स्टोन पब्लिक स्कूल की ख्याति व वृंदा तृतीय स्थान पर रही, जबकि सिल्वर ऑक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कार्तिक व ईय्या सांत्वना पुरस्कार हेतु चुना गया।
तृतीय समूह में एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत के तरणप्रीत व अनुराग प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल चीका के अमृत सिंह व गौरव गर्ग द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई के सुमित कुमार व राहुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बाबा लदाना स्थित गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल की सोनिया व किरण को सांत्वना पुरस्कार हेतू चुना गया। चतुर्थ समूह में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के शिवम व हर्षित बंसल प्रथम, एमडीएन ग्लोबल स्कूल की सोनिया व संयम द्वितीय, माइल स्टोन पब्लिक स्कूल की दीपिका व अंशिका तृतीय स्थान पर रही तथा एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत की शिवानी मोर व राहुल को सांत्वना पुरस्कार हेतू चुना गया। इसी कड़ी में 15 अक्तूबर को भाषण, फेस पेंटिंग व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में डा. रोजी गुप्ता, सुशील कुमार, अनिल, ललित, आरती, सत्यवान अनुदेशक ने निभाई। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मलकियत सिंह चहल, लेखाकार चरणजीत व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।