फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकुला के स्टोर पर भेजेंगे डयोढख़ेडी यूनिट की लस्सी दही : चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकुला के स्टोर पर भेजेंगे डयोढख़ेडी यूनिट की लस्सी दही : चेयरमैन
विज्ञापन

फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरमैन गार्गी कक्कड़ ने वीरवार को खादी ग्रामोद्योग ड्योढख़ेड़ी यूनिट का दौरा किया। यूनिट की प्रक्रिया को बारीकि से समझा और कहा कि कैथल का प्रोडक्ट लस्सी, मक्खन व दही को पंचकुला के स्टोर पर भेजा जाएगा। वहां पर सफलता के बाद इस स्टोर को जिला स्तर पर भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक पिछली सरकारों ने खादी ग्रामोद्योग पर उतना कार्य न किया हो जितना होना चाहिए था लेकिन भाजपा सरकार खादी को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड खादी को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला में एक बड़ा मेगा स्टोर खोलने जा रहा है। जिसमें सभी तरह के छोटे से बड़े प्रोडक्ट मौजूद रहेंगे। गार्गी कक्कड़ ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वदेशी व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार से लेकर 25 लाख तक का लोन उपलब्ध है। जिससे खादी व स्वदेशी को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है और वह खुद खादी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ देश की जनता को जागरुक कर रहे हैं। गार्गी कक्कड़ ने कहा कि पंचकुला में मेगा स्टोर खुलने के बाद हर जिले में एक स्टोर खोला जाएगा। जिसमें सभी तरह के प्रोडक्ट मौजूद रहेंगे और जिनमें बेहद कम मार्जिन के साथ लोगों को खादी उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर,वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़, निगरानी समिति चेयरमैन रवि तारावाली, जिला सरपंच एसोसिएशन प्रधान गज्जन सिंह गोविंदपुरा, साहब सिंह सैर, कुमारी संगीता सीवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें