मंत्री के आवास का घेराव चार को
फोटो नंबर-17
कैथल। कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला कार्यकारिणी की कन्वेंशन की एक बैठक जिला सचिवालय के बूस्टर पर हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कर्मचंद मलिक व मंच संचालन जिला सचिव रणधीर सिंह ने किया। इस मौके पर राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा व राज्य सहसचिव रामनिवास मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया। बैठक में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की गई। राज्य प्रधान ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर चार अक्टूबर को जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डा बनवारी लाल के अवास का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर जिला चेयरमैन बिजेंद्र शर्मा, कैशियर सुनील सैनी, कैथल ब्रांच प्रधान गौतम शर्मा, उपप्रधान राज सैनी, कैशियर सचिव रामचंद्र रंगा बराच, कैशियर रविंद्र सागंवान, राजौंद ब्रांच सचिव खजान सिंह खरटा, पूंडरी ब्रांच सुनील भट्ट, पाल संधु, सुरेंद्र रोहिला, राजपाल पुनियां, धुप सिंह, बलवान, महावीर व रघवीर शर्मा मौजूद रहे।