फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए हुआ शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 17 को
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा का भाजपा से ही होगा मुकाबला, भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाई ड्यूटियां, कहा- भाजपा का होगा चेयरमैन
फोटो संख्या-45
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत नगरपालिका के पदाधिकारियों के लिए चुनाव की तारीख आते ही माहौल गर्म हो गया। चुनाव को लेकर जारी प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार 17 सितंबर 11 बजे कलायत नगरपालिका कार्यकारिणी का चुनाव तय किया गया है। पिछले काफी समय से चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है।
बता दें कि नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए कलायत के सभी चुने हुए पार्षद दो गुटों में बंटे हुए हैं। एक गुट का नेतृत्व शशीबाला कौशिक व दूसरे गुट का नेतृत्व रजनी देवी व पूजा धीमान संयुक्त रूप से कर रही हैं। पार्षदों की संख्या को लेकर दोनों की गुटों द्वारा बहुमत के दावे किए जा रहे हैं। कौन सा गुट किस पर भारी पड़ता है यह तो 17 सितंबर को ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

पहली बैठक में नहीं पहुंचे थे पूरे पार्षद : 16 जुलाई को नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में केवल पांच ही पार्षद उपस्थित हुए। आठ पार्षदों के गैरहाजिर रहने से कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को रद्द कर दिया गया था। कोरम पूरा न होने के कारण नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव नही हो पाया।
सूचना सभी पार्षदों, विधायक व सांसद को जाएगी भेजी : नगरपालिका सचिव कुलदीप मलिक ने बताया कि नपा कार्यालय में चुनाव संबंधी प्रपत्र आ चुका है, जिसकी कॉपी सभी चुने गए पार्षदों, सांसद व विधायक को भिजवाई जा रही है। चुनाव नगरपालिका परिसर में होगा और नगराधीश कैथल चुनाव प्रभारी रहेंगे।
8 महिलाएं व 5 पुरुष चुने हुए हैं नगर पार्षद : 13 मई को संपन्न हुए चुनाव में कलायत के कुल 13 वार्डों में से 8 महिला व 5 पुरुष पार्षद चुनाव जीत कर आए थे। कलायत नगरपालिका का चेयरमैन पद महिला के लिए आरक्षित है। नगरपालिका के चुनाव में पांच पुरुष पार्षद चुने गए हैं। वार्ड एक से करणदीप दहिया, वार्ड 2 से विक्रम राणा, वार्ड 3 से सुरेश वाल्मीकि, वार्ड 4 से राजीव राजपूत और वार्ड 8 से सतीश धीमान पार्षद के तौर पर नगरपालिका में पहुंचे हैं। इन्हीं 5 नामों में से एक पर वाइस चेयरमैन का ताज सजना तय है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि पार्टी के कलायत इकाई के साथियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस चुनाव में भाजपा का ही चेयरमैन बनेगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहा कि इससे पूर्व कलायत व राजौंद की नगरपालिका के चुनाव में सर्वसम्मति बनाई गई थी। इस बार भी नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर सर्वसम्मति ही बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें