दवा का छिड़काव करते हुए प्रभाव में आए किसान की मौत
पाई। भाना गांव में अपनी धान की फसल में कीट नाशक दवाई का स्प्रे करते हुये दवाई चढने से एक किसान की मौत हो गई। भाना निवासी अविंदर सुपुत्र महेंद्र की धान की फसल को बीमारी लग गई। अपनी फसल को बचाने के लिए वह वीरवार को कीटनाशक दवाई का स्प्रे कर रहा था। वह इस दवा के प्रभाव में आ गया। परिजन उसे तुरंत कैथल के निजी अस्पताल ले गए। वहां जाने के बाद उसने दम तोड़ दिया।