फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विरुध अपराधों पर रोकथाम को लेकर पार्षदों से अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक के लिए पार्षदों से सहयोग की अपील
विज्ञापन

डीएसपी रामकुमार ने ली पार्षदों व शहर के प्रमुख लोगों की बैठक
कहा- युवक-युवती संबंधी मामलों की जानकारी समय रहते पुलिस को दें पार्षद व गणमान्य लोग
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में अपराध पर रोकथाम के लिए डीएसपी रामकुमार ने सोमवार को पार्षदों व प्रमुख लोगों की पुलिस थाना शहर में एक बैठक ली। जिसमें पार्षदों से अपराध नियंत्रण के लिए सुझाव मांगें। साथ ही कहा कि युवक-युवतियों से संबंधित मामलों की सूचना समय रहते पुलिस को दें। ताकि उन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। कई पार्षदों ने भी बैठक में अपने-अपने सुझाव रखे और पुलिस से शहर में लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन व शराब के अवैध खुर्दाें पर रोक की मांग की।
डीएसपी रामकुमार ने पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि वे शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए अपने-अपने वार्ड में शांति कमेटी बनाएं। ताकि वार्ड में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश में ये कमेटियां योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी। पार्षद व प्रमुख व्यक्ति गलत लोगों की सिफारिश न करें। समय रहते मामलों को निपटाने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वे वार्ड अनुसार लोगों के साथ बैठक करेंगे और शहर के लोगों की समस्याएं जान कर उनका समाधान किया जाएगा। लड़कियों के स्कूलों के सामने नियमित गश्त रहेगी। लोग असामाजिक तत्वों को छोड़ने के लिए सिफारिश लेकर न आएं। ऐसे युवकों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद ज्योति सैनी ने कहा कि शहर में अवैध खुर्दें काफी खुले हुए हैं। नशे के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी प्रकार से पार्षद दलबीर भान ने कहा कि शहर में मनचले युवक घूमते हैं। पार्षद प्रवीण सिंगला ने शहर में बढ़ती जा रही बेसहारा पशुओं की समस्या की ओर ध्यान दिलाया और समाधान की मांग की। इसके साथ ही संजय गर्ग अवैध मीट की दुकानों का मसला उठाया। पार्षद मोहन लाल ने शहर में अवैध खुर्दों की भरमार को लेकर शिकायत की। जिस पर डीएसपी ने कहा कि जो समस्याएं उनके स्तर पर सुलझाई जा सकेंगी, वे उनका समाधान करवाएंगे। शेष के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद वीरेंद्र बिल्लू, सरपंच शक्ति नगर संजीव कुमार, नगर परिषद वाइस चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा, पार्षद वीरेंद्र बिल्लू, पार्षद प्रवीण शर्मा, विनोद सोनी, पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट कृष्ण सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें