फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने रखी शहीद की याद में मेडिकल कालेज खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने रखी शहीद की याद में मेडिकल कालेज खोलने की मांग
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला पहुंचे भागल, शहीद के परिजनों को दी सांत्वना
सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे शहीद के घर, दी सांत्वना
फोटो संख्या-38 व 39
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला व प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी वीरवार को गांव भागल पहुंचे व शहीद राजेश पूनिया के परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डीपी वत्स और गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर भी उनके साथ थे। गांव वालों ने भाजपा नेताओं से मांग की कि वे सीएम से कहकर गांव भागल में शहीद राजेश पूनिया के नाम से मेडिकल कालेज की स्थापना करवाएं। गांव वासियों ने कहा कि इससे जिला कैथल की दशकों पुरानी मांग भी पूरी होगी और यह शहीद के प्रति भी सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कुछ लोगों ने गांव में शहीद स्मारक बनाने की मांग की। गांव वालों ने बताया कि भागल के 40 युवक सेना में देश सेवा कर रहे हैं तथा 100 से अधिक नौजवान खेल प्रशिक्षक सतनाम सिंह कोच की देख रेख में सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे हैं। सुभाष बराला ने गांव वालों को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार शहीद के परिवार के लिए हर संभव मदद करने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि शहीद की तेरहवीं के बाद गांव की अन्य मांगों पर भी मिल बैठकर विचार किया जाएगा। सरकार की तरफ से जो भी बन पड़ा वह जरूर किया जाएगा। वहीं रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी देर शाम गांव भागल पहुंचे और शहीद राजेश पूनिया के परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर भी मौजूद थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जीना और मरना तो संसार का नियम है पर जो लोग अपनी जिंदगी देश के लिए न्यौछावर कर जाते हैं, वे दुनिया में हमेशा याद रखे जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें