फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विभागों के कर्मचारी 5 अगस्त को डालेंगे महापड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन विभागों के कर्मचारी 5 अगस्त को डालेंगे महापड़ाव
विज्ञापन

फोटो नंबर-52
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। किसान भवन में मैकेनिकल वर्कर यूनियन की ब्रांच पूंडरी की बैठक सतबीर भनवाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच संचालन बलवान सिंह गोरा ने किया। जिला सचिव शिवदत्त शर्मा ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, समान काम समान वेतनमान लागू किया जाएगा, ठेकेदारी प्रथा बंद की जाएगी, पक्की भर्ती की जाएगी, लेकिन सरकार ने सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। सरकार ने अब तक बढ़ा हुआ एचआरए भी लागू नहीं किया जो जनवरी 2016 से 7वें वेतन आयोग के अनुरूप लागू होना था, इन सभी मांगों को लेकर करनाल मे 5 अगस्त को पीडब्ल्यूडी के 3 विभागों के कर्मचारी महापड़ाव डालेंगे। जिसमें ब्रांच के सभी कर्मचारी भाग लेंगे। सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक के प्रधान कृष्ण करोड़ा ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ सरकार की पोल खोल अभियान के तहत गांव-गांव में जाकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की पोल खोलेंगे और सरकार को आने वाले दिनों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर राजेश, सोमदत्त, सुरेश बाकल, मियां सिंह, कृष्ण मुन्नारेहड़ी व ईश्वर कौल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें