फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मिनट में निपटा रात्रि प्रवास का सुबह का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
30 मिनट में निपटा रात्रि प्रवास का सुबह का कार्यक्रम
साढ़े छह बजे गांव से वापिस लौटे अधिकारी
रात को रुके केवल डीसी, एडीसी व एसपी
गांव में चर्चा का विषय रहा प्रशासन का सीमित सा रात्रि प्रवास कार्यक्रम
फोटो संख्या-2 व 3
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत शनिवार की सुबह का पूरा कार्यक्रम 30 मिनट में निपट गया। प्रशासन सुबह साढ़े छह बजे गांव से वापिस लौट आया। जब तक गांव वासी अधिकारियों से मिलने के लिए जाते, तब तक अधिकारी लौट चुके थे। शुक्रवार को हुए विवाद के बाद सुबह के आयोजन को देखकर प्रशासन का रात्रि प्रवास कार्यक्रम गांव में चर्चा का विषय रहा।
शुक्रवार सांय गांव में आयोजित खुले दरबार में विधायक के खिलाफ हूटिंग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को गांव की समस्याओं के कारण विरोध का सामना करना पड़ा था। रात को केवल डीसी सुनीता वर्मा, एडीसी पार्थ गुप्ता व एसपी आस्था मोदी ही पाई के मार्केटिंग बोर्ड के विश्रामगृह में रुके। इसके अलावा शेष अन्य अधिकारी वापिस लौट आए। गांव के स्कूल में रखे गए गद्दे अधिकारियों का इंतजार करते रह गए।
विज्ञापन

रात्रि प्रवास के बाद सुबह दर्जनों अधिकारी फिर से गांव में पहुंच गए। एसडीएम कमलप्रीत कौर सबसे पहले सुबह 5.54 पर पाई में पहुंच गई थी। सुबह 6.03 पर सबसे पहले पौधा रोपण का कार्यक्रम हुआ। जिसके तहत डीसी सुनीता वर्मा ने बरगद, पुलिस अधीक्षक ने पीपल, एडीसी ने नीम का पौधा लगाया। पौधा रोपण का कार्यक्रम 11 मिनट चला और 6.14 पर सफाई अभियान शुरू हुआ। सफाई अभियान के दौरान पाई गांव के बाबा बिश्रपुरी मोहल्ला में से डीसी के नेतृत्व में पोलीथीन मुक्त अभियान के तहत गलियों व तालाब से पॉलीथिन एकत्रित किया। 7 मिनट तक चले इस अभियान में उच्च अधिकारी पॉलीथिन उठाते रहे और अन्य देखते रहे। सुबह 6.26 जिला प्रशासन अपने दोनों कार्यक्रम समाप्त कर प्रशासनिक अमला मुख्यालय लौट गया। अभियान की शुरूआत सुबह 6.30 का समय होने के कारण गांव के लोग तय समय पर पहुंचे, तो ग्रामीणों ने देखा कि जिला प्रशासन का कोई अधिकारी गांव में है ही नही। आला अधिकारियों के अलावा सीटीएम संयम गर्ग, जीएम रामकुमार, सीएमओ डा. मुकेश कुमार, डीआरओ सुरेश कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, आशीष गुप्ता, आरके गोयल, उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, पूंडरी की बीडीपीओ कंचन लता, सरपंच धर्मवीर, जिला पार्षद इंद्र सिंह सहित गांव के मौजिज व्यक्ति व विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
जिला प्रशासनिक अधिकारियों के रहते उपद्रवियों ने मचाया उत्पात:-जिस समय रात्रि ठहराव के समय पाई में पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी ठहरे हुये थे, तो उस समय अज्ञात उपद्रवियों ने पाई पुराने बस स्टैंड वाले प्राथमिक स्कूल में उत्पात मचाया। कई पेड़-पौधों को उखाड़ दिया। स्कूल की लाईटें तोड़ दीं। पाई की सर्व मंगल कामना ट्रस्ट व पाई के पुराना बस स्टैंड मोहल्ला निवासियों ने पूंडरी पुलिस थाना में दो शिकायतें दी है। जिसमें तोड़ फोड़ के साथ 8 लाईटें, एक नेट वाली वाल, दो बंडल तार व 10 पेड़ चोरी व तोड़ फोड़ बताया है। शिकायत देने वालों में सर्व मंगल कामना ट्रस्ट व ग्रामीण सरपंच धर्मवीर, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, सत्यवान, रणबीर, संदीप अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
थाना प्रभारी अमन बैनीवाल ने बताया कि उनको इसकी सूचना मिली थी। जिस पर दो कर्मचारी जांच को पाई भेज दिये है। उसके बाद कार्रवाई कि जाएगी।
एक भी समस्या नही हुई हल-पूर्व सरपंच
पूर्व सरपंच बलवीर फौजी ने जिला प्रशासन के इस अभियान का फेल बताते हुये कहा कि जिला प्रशासन 1280 समस्या आने व 1152 हल करने बारे कह रहा है, परंतु इस कार्यक्रम में न तो इतनी समस्या आई और न ही एक भी हल हुई।
पूर्व सरपंच ओम प्रकाश ढुल ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जो समस्या हल करने के लिये रात्रि ठहराव किया गया, यह ग्रामीणों की समस्या हल करने के लिये नही, अपितु आने वाले चुनाव के लिये भाजपा का प्रचार किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन का न होकर राजनैतिक था।
विज्ञापन

जिला पार्षद इंद्र सिंह पाई ने बताया कि यह जिला प्रशासन का समस्या जाने का खुला दरबार नही था। आने वाले चुनाव के लिये जिला प्रशासन के माध्यम से यह आडंबर रघचा गया। चार साल सरकार को बने हो गये, इससे पहले जिला प्रशासन समस्या हल करने कौन से गांव गया। अब ही जिला प्रशासन का याद आया, वो भी एक नाटक की तरह, खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें