फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी को किसान दिल्ली जाम कर सरकार की चूले हिला देंगे: पबनावा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। भाकियू के प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने कहा कि 23 फरवरी को दिल्ली को चारों ओर से ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ घेर कर जाम कर देंगे। सरकार को इस बात का अहसास करा देंगे कि किसानों के साथ की गई वादाखिलाफी का परिणाम क्या होता है। पबनावा ने वीरवार को सलेमपुर महदूद, पाबला, डडवाना सहित अनेकों गांवों में किसानों को 23 फरवरी को दिल्ली में रैली के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पबनावा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने हर वादे से मुकर गई है। इस अवसर पर नरेंद्र हाबडी, प्रताप सिंह हाबडी, चमेल सिंह पबनावा, जय किशन पबनावा, रणधीर बरसाना, कुलविंद्र सिंह हाबडी, मेवा राम धेरढू, ईश्वर संगरौली, नन्हा राम कौल, पिरथी राम कौल, अजमेर सहिं पबनावा, बलवान खेड़ी, रामपाल मूंदडी भी मौजूद रहे।



23 फरवरी को किसान करेंगे दिल्ली जाम
फोटो नंबर- 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें